सीएम योगी ने लॉन्च किया यक्ष ऐप, अब क्राइम GPT से अपराधियों की कुंडली खंगालेगी पुलिस

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महकमे को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए यक्ष (Yaksh) ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप दशकों से चली आ रही पुरानी रजिस्टर परंपरा को खत्म कर बीट पुलिसिंग को डिजिटल युग में ले जाएगा। अब सिपाही से लेकर बड़े अधिकारी तक, सिर्फ एक क्लिक पर किसी भी अपराधी का पूरा कच्चा-चिट्ठा देख सकेंगे।

STF मुख्यालय में बना कंट्रोल रूम

इस पूरे सिस्टम की निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश STF के मुख्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाया गया है। यक्ष ऐप के जरिए प्रदेश के हर थाने और बीट की सटीक जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। अब पुलिसकर्मियों को अपनी बीट के अपराधियों को पहचानने के लिए फाइलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

यक्ष ऐप को किसी सामान्य ऐप की तरह नहीं, बल्कि एक ‘क्राइम जीपीटी’ (Crime GPT) के तौर पर विकसित किया गया है। इसमें अपराधी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी होगी।

सटीक डेटा: अपराधी की लेटेस्ट फोटो और उसका पूरा आपराधिक इतिहास।

वॉयस सैंपल: पहली बार अपराधियों के वॉयस सैंपल भी इस ऐप पर मौजूद होंगे, जिससे फोन कॉल या डिजिटल फ्रॉड के मामलों में उन्हें पकड़ना आसान होगा।

गैंग विवरण: अपराधी के साथ-साथ उसके पूरे गिरोह और नेटवर्क की जानकारी भी एक ही जगह मिलेगी।

डिजिटल क्राइम पर लगेगी लगाम

विशेषज्ञों का मानना है कि यह ऐप साइबर क्राइम और डिजिटल फ्रॉड करने वाले अपराधियों के लिए काल साबित होगा। किसी भी संदिग्ध को पकड़ने के बाद उसका फोटो और वॉयस सैंपल तुरंत ऐप में अपडेट कर दिया जाएगा। इससे भविष्य में अगर वह अपराधी अपनी पहचान बदलकर कहीं और अपराध करता है, तो पुलिस का यक्ष ऐप उसे तुरंत पहचान लेगा।

Also Read: SantKabir Nagar News: रेप का आरोप लगा दूल्हा बने सिपाही की शादी रुकवाने बारात में पहुंची महिला कांस्टेबल, विवाह के बाद केस दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.