Jhansi News: टोल प्लाजा पर बेकाबू ट्रक ने लाइन में खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर, टोलकर्मी घायल
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे का वीडियो सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने टोल प्लाजा पर खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोल बूथ पर मौजूद एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया और गाड़ियाँ मलबे में तब्दील हो गईं।
यह घटना झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेमरी टोल प्लाजा की है। जानकारी के मुताबिक, टोल बूथ पर एक कार अपना भुगतान करने के लिए खड़ी थी। तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उस कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।
उत्तर प्रदेश के झांसी में टोल प्लाजा पर ट्रक का “टोल” देने का तरीका pic.twitter.com/eOqEFUKtCA
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) January 18, 2026
खिलौनों की तरह पिचक गईं गाड़ियाँ
ट्रक की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगते ही कार उछलकर आगे खड़ी दूसरी कार से जा भिड़ी। देखते ही देखते दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक टोलकर्मी भी इसकी चपेट में आ गया। उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।
हादसे के बाद टोल प्लाजा पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारु रूप से चालू कराया।
Also Read: Lucknow News: धर्मांतरण गिरोह के वांछित सदस्य ईदुल इस्लाम को एटीएस ने नागपुर से किया गिरफ्तार

