कॉन्फिडेंट ग्रुप के मालिक CJ रॉय ने Income Tax विभाग की टीम के सामने खुदको मरी गोली, हुई मौत

Sandesh Wahak Digital Desk; कॉन्फिडेंट ग्रुप के मालिक और संस्थापक सीजे रॉय (CJ Roy) ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बेंगलुरु में स्थित अपने कार्यालय में खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। यह घटना बेंगलुरु के अनेपल्या इलाके में स्थित उनके दफ्तर में हुई, जहां उन्होंने पिस्तौल से खुद को गोली मारी। बताया जा रहा है कि उन्होंने ये कदम इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई से तंग आकर उठाया है।

इनकम टैक्स अधिकारीयों ने किया था हमला

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही अशोकनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्यालय को घेर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस सभी पहलुओं से छानबीन कर रही है।

बताया गया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले आयकर विभाग की टीम ने सीजे रॉय के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी कार्रवाई से परेशान होकर सीजे रॉय ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक, आज ही आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा उन पर हमला भी किया गया था। इसी दौरान उन्होंने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

2005 में हुई थी कॉन्फिडेंट ग्रुप की स्थापना

आपको बताते चलें कि, सीजे रॉय केरल के मूल निवासी थे। वे कॉन्फिडेंट ग्रुप नामक एक प्रमुख रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी के संस्थापक थे। उन्होंने इस कंपनी के जरिए रियल एस्टेट सेक्टर में एक अलग पहचान बनाई थी।

कॉन्फिडेंट ग्रुप की स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी। इसके बाद कंपनी ने तेजी से विस्तार किया और अब तक 65 से अधिक लग्जरी प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। यह समूह आवासीय अपार्टमेंट, विला, वाणिज्यिक परिसरों के साथ-साथ शिक्षा, आतिथ्य और मनोरंजन क्षेत्रों में भी कार्यरत रहा है।

केरल, बेंगलुरु और दुबई तक फैला कारोबार

कॉन्फिडेंट ग्रुप ने केरल और बेंगलुरु में कई प्रमुख लक्जरी परियोजनाओं को पूरा किया है। इसके अलावा कंपनी ने दुबई के रियल एस्टेट बाजार में भी अपने कारोबार का विस्तार किया था।

दरअसल सीजे रॉय ने स्विट्जरलैंड के एसबीएस बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। उच्च शिक्षा और व्यावसायिक समझ के दम पर उन्होंने कॉन्फिडेंट ग्रुप की नींव रखी और इसे एक बड़े रियल एस्टेट ब्रांड के रूप में स्थापित किया।

 

Also Read: यूपी के मंत्रियों की बढ़ी पावर, अब खुद दे सकेंगे 50 करोड़ तक के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.