Lucknow News: दुबग्गा में ‘गद्दी गैंग’ का आतंक खत्म, 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ की दुबग्गा पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने और उसे लूटने वाले शातिर ‘गद्दी गैंग’ के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने मामूली विवाद में एक युवक को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया, जिसके बाद वे उसका मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गए थे।

क्या है पूरा मामला?

छंदोईया गांव के रहने वाले फैय्याज ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनके बेटे नोमान पर कुछ लोगों ने एक राय होकर हमला किया। हमलावरों ने नोमान को जान से मारने की नियत से बेदर्दी से पीटा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। वारदात के बाद हमलावर नोमान के पास मौजूद 20 हजार रुपये, एक आईफोन और एक सैमसंग मोबाइल लूटकर भाग निकले।

इस शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस की गिरफ्त में आए ‘गद्दी गैंग’ के सदस्य

दुबग्गा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और गैंग के 5 सक्रिय सदस्यों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है।

रेहान अहमद (19 वर्ष): निवासी हाजी कॉलोनी, दुबग्गा।

मो0 युसुफ (24 वर्ष): निवासी गद्दी बगिया, दुबग्गा।

नसरुद्दीन (19 वर्ष): निवासी रहीमाबाद (हाल पता- गद्दी बगिया)।

मुख्तार (35 वर्ष): निवासी माल (हाल पता- गद्दी बगिया)।

मो0 सलमान (24 वर्ष): निवासी गद्दी बगिया, दुबग्गा।

अपराधिक इतिहास की पड़ताल जारी

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह इलाके में ‘गद्दी गैंग’ के नाम से जाना जाता है और अक्सर मारपीट व वर्चस्व की घटनाओं में शामिल रहता है। फिलहाल पुलिस इन सभी के पुराने अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि इनके खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Also Read: Meerut News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने वाले ने पुलिस के समक्ष फिल्मी अंदाज में किया सरेंडर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.