सीएम योगी की माता पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मौलाना का फूंका पुतला, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने दी 2 दिन की डेडलाइन

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित कार्यालय के बाहर आज विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के संबंध में दी गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी मौलाना का पुतला दहन किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा कि आज 8 मार्च है, जब पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है। सनातन संस्कृति में महिलाओं और माताओं को पूजनीय माना गया है। ऐसे में किसी की मां के खिलाफ ऐसी ओछी टिप्पणी करना न केवल निंदनीय है, बल्कि यह समाज में नफरत फैलाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की माता के बारे में अपशब्द कहना पूरे समाज का अपमान है।

प्रशासन को 2 दिन का अल्टीमेटम

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने लखनऊ प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दो दिनों के भीतर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई, तो संगठन पूरे लखनऊ में व्यापक स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ देगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि के परिवार को इस तरह निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं है।

सीएम योगी की माता पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मौलाना का फूंका पुतला, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने दी 2 दिन की डेडलाइन

टीम इंडिया की जीत के लिए गूंजे मंत्र

विरोध प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी आस्था और खेल प्रेम का भी परिचय दिया। गोमतीनगर के शिव भोला मंदिर में आज होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप फाइनल के लिए विशेष हवन-पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आहुति देते हुए भगवान शिव से प्रार्थना की कि टीम इंडिया प्रचंड जीत हासिल कर विश्व कप अपने नाम करे। इस दौरान मनीष राय, ओम शंकर गुप्ता, अनिल, शिवम सिंह राणा, बॉबी गुप्ता, राजेश सोनी, राजेश गुप्ता और संग्राम सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Read: आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले पर अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया संदेह, बोले- यह सब चर्चा में रहने का नाटक है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.