International Women’s Day: मुख्यमंत्री योगी बोले- ‘सीता और दुर्गा जैसी महिलाएं ही हैं नए यूपी की पहचान’

Sandesh Wahak Digital Desk: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ‘नारी शक्ति’ के जोश और जुनून से सराबोर रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ 2026’ के माध्यम से 5,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर लेटर सौंपे और करोड़ों की सौगातें डिजिटल माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजीं।

International Women's Day: मुख्यमंत्री योगी बोले- 'सीता और दुर्गा जैसी महिलाएं ही हैं नए यूपी की पहचान'

डिजिटल सशक्तिकरण: ‘रोजगार संगम’ ऐप लॉन्च

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को घर बैठे नौकरी और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए ‘रोजगार संगम पोर्टल’ का मोबाइल ऐप लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान 94 नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए, जबकि मेधावी बालिकाओं और उत्कृष्ट महिला कर्मियों को ‘नारी शक्ति अवॉर्ड’ से नवाजा गया।

वाराणसी मंडल की ‘शक्ति स्वरूपा’ से सीधा संवाद

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर की 600 से अधिक महिलाओं से बात की। संवाद के दौरान कुछ प्रेरक कहानियां सामने आईं।

ई-रिक्शा वाली सीता देवी (वाराणसी): मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से ई-रिक्शा चलाने वाली सीता देवी ने बताया कि वे अब तक 250 महिलाओं को ट्रेनिंग दे चुकी हैं। उन्होंने कहा, “शुरुआत में ताने मिले, डर लगा, पर अब हम खुद अपनी राह बना रहे हैं।”

ड्रोन दीदी दुर्गा मौर्य (जौनपुर): दुर्गा ने बताया कि वे एफपीओ (FPO) चलाती हैं और ‘ड्रोन दीदी’ बनकर खेती में तकनीक का उपयोग कर रही हैं। साथ ही उन्होंने नमकीन फैक्ट्री खोलकर अन्य महिलाओं को काम भी दिया है।

फूलों से खुशबू बिखेरती सोनी कुमारी (चंदौली): फूलों की खेती करने वाली सोनी को मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुराने फूलों से अगरबत्ती बनाने का सुझाव दिया और उनके बिजनेस को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

स्वावलम्बी प्रमिला देवी (गाजीपुर): स्कूल में रसोइया का काम करने वाली प्रमिला की मेहनत देख मुख्यमंत्री ने खुद उनसे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।

International Women's Day: मुख्यमंत्री योगी बोले- 'सीता और दुर्गा जैसी महिलाएं ही हैं नए यूपी की पहचान'

आंगनबाड़ी और कन्या सुमंगला के लिए 3,849 लाख की सौगात

महिला सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए योगी सरकार ने ₹3,849 लाख की धनराशि सीधे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और वर्दी के लिए डीबीटी (DBT) के जरिए ट्रांसफर की। साथ ही, कन्या सुमंगला योजना की नन्ही लाभार्थियों को चेक बांटे गए।

International Women's Day: मुख्यमंत्री योगी बोले- 'सीता और दुर्गा जैसी महिलाएं ही हैं नए यूपी की पहचान'

मुख्यमंत्री का संदेश

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब केवल योजना का लाभ नहीं ले रहीं, बल्कि वे खुद ‘एंटरप्रेन्योर’ बनकर दूसरों को रोजगार दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं, तभी एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण होता है।

Also Read: Lucknow News: डिंपल यादव ने सराहा महिलाओं का संघर्ष, बोलीं- ‘महिलाएं ही समाज की असली ताकत’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.