Monalisa Marriage: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Sandesh Wahak Digital Desk: साल 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला के दौरान माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
अपनी गहरी नीली आंखों की वजह से चर्चा में आईं मोनालिसा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मंदिर में हुई शादी, सिंदूर भरने का वीडियो वायरल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान ने केरल के पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में विवाह किया।
वायरल वीडियो में मोनालिसा लाल साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि फरमान उनके मांग में सिंदूर भरते और मंगलसूत्र जैसा धागा पहनाते दिख रहे हैं।
समारोह में कुछ करीबी लोग मौजूद थे और दोनों काफी खुश नजर आए।
डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे दोनों
जानकारी के अनुसार, मोनालिसा इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान महाराष्ट्र से हैं। दोनों करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।
अलग-अलग धर्मों से होने के कारण उन्हें पारिवारिक विरोध का सामना करना पड़ा। मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले द्वारा रिश्ते का विरोध किए जाने की बात भी सामने आई है।
पुलिस से मांगी सुरक्षा
बताया जा रहा है कि मोनालिसा केरल में अपनी पहली मलयालम फिल्म नागम्मा की शूटिंग कर रही थीं।
इसी दौरान कथित तौर पर परिवार द्वारा उन्हें जबरन वापस ले जाने की कोशिश की गई, जिसके बाद मोनालिसा और फरमान थम्पनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे और सुरक्षा की मांग की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोनालिसा बालिग हैं और उन्हें अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने का कानूनी अधिकार है।
नेताओं का समर्थन
शादी के बाद केरल के कई नेताओं ने इस जोड़े का समर्थन किया। वी. शिवनकुट्टी ने इसे “असली केरल की कहानी” बताया। इसके अलावा एम.वी. गोविंदन और एए रहीम भी मौके पर मौजूद रहे।
मोनालिसा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि परिवार उनकी शादी कहीं और कराना चाहता था, लेकिन वह इससे सहमत नहीं थीं। अब वह अपने फैसले से खुश हैं।
फिलहाल, कपल की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

