Sukesh Love Letter: जन्मदिन पर जैकलीन को सुकेश का भावुक पत्र, माफी और प्यार का इजहार

Sandesh Wahak Digital Desk: देश के चर्चित ठग Sukesh Chandrashekhar ने अपने जन्मदिन के मौके पर जेल से अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के नाम एक बार फिर भावुक पत्र लिखा है।

पत्र में सुकेश ने न सिर्फ अपने प्यार का इजहार किया, बल्कि जैकलीन से माफी भी मांगी और अपने मुश्किल दौर का जिक्र किया। सुकेश ने पत्र के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

पत्र में सुकेश ने लिखा कि जन्मदिन के दिन उसे किसी भी जश्न या तोहफे की खुशी नहीं है, बल्कि जैकलीन की कमी सबसे ज्यादा महसूस हो रही है।

उसने कहा कि जैकलीन उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत हैं और मौजूदा कानूनी परेशानियों के लिए वह खुद को दोषी मानता है।

Sukesh Chandrashekhar

सुकेश ने अपने पत्र में यह भी दावा किया कि उसने अपने जन्मदिन पर एक खास प्रतीकात्मक कदम उठाया है।

उसके मुताबिक, उसने किसी को Paris भेजकर वहां एक पुल पर ‘शेखर और जैकी’ नाम का लव लॉक लगवाया, जिसकी चाबी सीन नदी में फेंक दी गई। सुकेश ने इसे अपने रिश्ते की मजबूती और हमेशा के लिए जुड़े रहने का प्रतीक बताया।

पत्र के अंत में सुकेश ने जैकलीन से अपने कारण हुए मानसिक तनाव और दर्द के लिए माफी मांगते हुए लिखा कि वह सच की जीत और अपने मामलों के खत्म होने की उम्मीद करता है। उसने कहा कि वह हमेशा जैकलीन को ही चुनेगा और उससे “पागलों की तरह” प्यार करता रहेगा।

गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडीज़ ने अब तक सार्वजनिक तौर पर इन पत्रों या सुकेश के दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Also Read: ‘मैं आतंकवादी नहीं हूं’, शादी के बाद धमकियों से परेशान मोनालिसा-फरमान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.