Shine City Scam: शाइन सिटी घोटाले में अरबों के मनी ट्रेल की जांच में ईडी लापरवाह

Sandesh Wahak Digital Desk: शाइन सिटी घोटाले के मुखिया राशिद नसीम ने निवेशकों की सैकड़ों करोड़ की गाढ़ी कमाई जिन सहयोगियों को बांटी। उनमें से अधिकांश को ईडी ने मनी लांड्रिंग जांच के दौरान मानो बख्श दिया है।

राशिद नसीम ऑफिशियल नाम से बनाये फेसबुक पेज पर इस महाठग ने सूची पोस्ट करके अरबों के मनी ट्रेल (धन का लेन-देन) का खुलासा किया है। इस सूची में कितनी सत्यता है, यह तो ईडी और ईओडब्ल्यू जैसी जांच एजेंसियां ही बेहतर बता सकती हैं। लेकिन जिनके नाम इसमें दर्ज हैं। उनकी  शुरुआती  पड़ताल ही ईडी की मनीलांड्रिंग जांच पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

Shine City Scam: शाइन सिटी घोटाले में अरबों के मनी ट्रेल की जांच में ईडी लापरवाह

राशिद नसीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की सूची

27 मार्च को राशिद नसीम ने सोशल मीडिया पर 45 व्यक्तियों, बिल्डर फर्मों, ट्रस्टों की जो सूची पोस्ट की है। उसके मुताबिक शाइन सिटी ने 142 करोड़ 53 लाख छह हजार 273 रुपए कई फर्मों/लोगों को दिए हैं। जबकि लक्ष्य 350 करोड़ का था। अंतर 207 करोड़ 46 लाख 36 हजार 726 रुपए का है। राशिद ने लिखा है कि तान्या डेवलपर्स (तीन करोड़ 31 लाख 50 हजार), कुनबा कन्स्ट्रक्शन (10 करोड़ 50 लाख 68 हजार 297 रुपए) और स्केपर्स रियलकॉन कम्पनी (80 लाख) के मालिक चमन लाल दिवाकर हैं।

इनके पास शाइन सिटी कम्पनी के करीब 14 करोड़ रुपए हैं। जिसका रिकॉर्ड कम्पनी की बैलेंस शीट में है। लेकिन ईडी की लिस्ट में ये नाम गायब है। जानकारी के मुताबिक चमन लाल पहले शाइन सिटी समूह में एजेंट था। फिर सीएमडी राशिद नसीम का भरोसेमंद बंदकर सीधे शाइन सिटी इरेक्टर और शाइन सिटी कॉलोनाइजर जैसी कंपनियों में निदेशक बनकर निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने लगा। इसने खूब जमीनों की खरीद फरोख्त की है। -शेष पेज 2 पर

सूची में यह नाम दर्ज, मिला करोड़ों का फंड

अक्षय प्रॉपर्टीज (12 करोड़ 44 लाख 99 हजार), रॉयल व्यू इंफ्रा (छह करोड़ 22 लाख 86 लाख), किंग्स्टन बिल्डकॉन (नौ करोड़ 70 लाख), अमिताभ श्रीवास्तव (नौ करोड़, छह लाख, 85 हजार), सुरेश कुमार सिंह (तीन करोड़ 86 लाख 73 हजार 949) एसएस इंफ्राटेक (सात करोड़ 42 लाख 72 हजार), भव्या ब्रॉडकास्ट (16 करोड़ 90 लाख 72 हजार), ज्योति क्रिएशन (तीन करोड़ चार लाख 35 हजार), नस्कर इंटरप्राइजेस (छह करोड़ 44 लाख 78 हजार), श्री नीतांशी एन्ड सौम्या सोल्यूशन (सात करोड़ 19 लाख 40 हजार), नबील डेवलपर्स (चार करोड़ दो लाख 72 हजार), जरी डेवलपर्स (तीन करोड़ 94 लाख 50 हजार ) जैसे कई नाम व दी गयी रकम का जिक्र सूची में है।

पूर्वांचल में जड़ें जमाने वाले पर शिकंजा, भाई पर कृपा

ईडी ने आजमगढ़ लालगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू की गिरफ्तारी पूर्व में की थी। आरोप था कि 500 करोड़ वसूलने के साथ ही सोनू ने यूपी, मुंबई-गुजरात में कई कमर्शियल प्लॉट-सम्पत्तियां खरीदी थीं। सोनू ने लखनऊ से कारोबार पूर्वांचल में फैलाया था। सूत्रों की माने तो इसके भाई ने कम्पनी बनाकर शाइन सिटी के लिए जमीनें खरीदी हैं। ईडी ने इसे जांच का हिस्सा नहीं बनाया।

ईडी की जांच में यह मनी ट्रेल शामिल नहीं : श्रीवास्तव

फेसबुक पर जिस मनी ट्रेल की सूची पोस्ट हुई है। उसकी जानकारी शाइन सिटी घोटाले में ठगे गए निवेशकों की क़ानूनी जंग लड़ रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एसएन श्रीवास्तव को भी है। उनके मुताबिक ईओडब्ल्यू ने जो मनी ट्रेल तैयार करके कोर्ट में दाखिल की है। उसमें इस फंड की जानकारी है। ईडी ने मनी लांड्रिंग की अपनी जांच में इसे शामिल नहीं किया है। नोटिस ईडी ने जरूर दिया, आगे कोई जांच या सम्पत्तियों की जब्ती नहीं हुई।

Also Read: Lucknow News: UP ATS ने पकड़े पाकिस्तान के एजेंट, रेलवे और गैस सिलेंडरों को उड़ाने की थी साजिश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.