आंवला नगर पालिका: 5 मनोनीत सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, SDM विदुषी सिंह ने दिलाई जिम्मेदारी
Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद बरेली के आंवला नगर पालिका परिषद में सोमवार को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और विकास की नई कड़ी जुड़ी। शासन द्वारा नामित किए गए पांच मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका के मुख्य सभागार में गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ। एसडीएम आंवला विदुषी सिंह ने सभी नए सदस्यों को उनके पद और कर्तव्य के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।
इन पांच सदस्यों ने संभाली कमान
समारोह के दौरान शासन की ओर से नामित किए गए निम्नलिखित सदस्यों ने पद की शपथ ली:
सुनील श्रीवास्तव
रजत राज प्रेमी
सुखलाल कश्यप
रुपकिशोर उर्फ मनोज मौर्य
जयसिंह लोधी
शपथ ग्रहण के उपरांत नगर पालिका के चेयरमैन सैयद आबिद अली और अन्य निर्वाचित सदस्यों ने नए मनोनीत सभासदों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर नगर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में यशवंत सिंह (ब्लॉक प्रमुख मझगवां), अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष अनमोल गुप्ता, और डॉ. संजय सक्सेना प्रमुख रूप से शामिल हुए।
नगर पालिका के निर्वाचित वार्ड सदस्यों में सपना अग्रवाल, सूरजपाल, राजीव, एहसानुर्रमान, प्रवीन सिंह उर्फ बिल्लू, रामवीर प्रजापति, संजय अग्रवाल, मधुसूदन सिंह, सचिन गुप्ता, दिनेश मौर्य, राधेश्याम मौर्य, और खालिद सहित अन्य ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
संचालन और आभार
कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश चौहान द्वारा किया गया। पालिका के कर्मचारियों दीपक कुमार, रंजीत सिंह मौर्य, पंकज चन्द्रा और अन्य कर्मियों ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाया। समारोह में नगर के संभ्रांत व्यक्तियों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की और नए सदस्यों को नगर के विकास में सहयोग करने की बधाई दी।
रिपोर्ट: रंजीत बिसारिया
Also Read: Bareilly News: कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, ‘लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम’ पर कार्यशाला

