ईरान की दुनिया से अपील, हमलावरों को ठहराएं जवाबदेह, इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता पर टिकी निगाहें

Sandesh Wahak Digital Desk: मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बड़ी अपील की है। अराघची ने कहा कि ईरान पर हुए हमलों के लिए जिम्मेदार ताकतों (अमेरिका और इजरायल) को जवाबदेह ठहराना वैश्विक शांति के लिए बेहद जरूरी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को अराघची ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि ईरान ने सीजफायर (युद्धविराम) को एक ‘जिम्मेदार कदम’ के तौर पर स्वीकार किया है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कुछ कड़ी शर्तें भी रखी हैं।

संघर्ष का पूरी तरह अंत।

हमले में हुए नुकसान की भरपाई।

हमलावर देशों की जवाबदेही तय करना।

शांति के लिए इस्लामाबाद में जुड़ेंगे तार

जर्मन विदेश मंत्री वाडेफुल ने भी लेबनान में जारी इजरायली हमलों को तुरंत रोकने की जरूरत पर जोर दिया। इस तनाव के बीच एक उम्मीद की किरण पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से दिख रही है, जहाँ ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडलों के बीच प्रस्तावित वार्ता होनी है। जर्मनी ने उम्मीद जताई है कि इस बातचीत से क्षेत्र में स्थिरता वापस आएगी।

अमेरिका से मिल चुका है धोखा: ईरानी संसद अध्यक्ष

वहीं दूसरी ओर, इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी डेलीगेशन के प्रमुख और संसद अध्यक्ष एमबी गालिबाफ के सुर काफी कड़े दिखे। उन्होंने पुरानी कड़वी यादों को ताजा करते हुए अमेरिका पर अविश्वास जताया। गालिबाफ ने कहा, बीते एक साल के भीतर दो बार ऐसा हुआ है कि जब ईरान पूरी नेकदिली के साथ बातचीत कर रहा था, ठीक उसी वक्त अमेरिका ने पीठ पीछे वार किया और कई युद्ध अपराध (War Crimes) किए। हमें उनके पिछले धोखे याद हैं।

Also Read: Shahjahanpur News: सरकारी आवास के बाथरूम में मिला दरोगा का शव, ड्यूटी पर न पहुंचने पर खुला राज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.