लाहौर में लश्कर के संस्थापक आमिर हमजा को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भूना
Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान के लाहौर में अज्ञात हमलावरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सबसे पुराने चेहरों में से एक और कट्टरपंथी विचारक आमिर हमजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। जानकारी के अनुसार, यह हमला तब हुआ जब हमजा लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर खड़ा था। हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
अज्ञात बंदूकधारी मोटरसाइकिल पर आए थे और उन्होंने न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर मौजूद हमजा को निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमजा को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया है। वह वर्तमान में वेंटिलेटर पर है।
कौन है आमिर हमजा
आमिर हमजा लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष नेतृत्व का वह चेहरा है जिसे भारत विरोधी गतिविधियों का मास्टरमाइंड माना जाता है। इसने हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर की नींव रखी थी। हमजा लश्कर की पत्रिकाओं का संपादक रह चुका है और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने के लिए भड़काऊ भाषण देने और पुस्तकें लिखने का विशेषज्ञ है।
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने लश्कर को आतंकी संगठन घोषित करते हुए हमजा पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाए हैं। 2018 में अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद इसने दिखावे के लिए लश्कर छोड़ा और जैश-ए-मनकफा नाम से नया गुट बना लिया, जो कश्मीर में सक्रिय है।
Also Read: लोकसभा में आरक्षण और परिसीमन पर रार, अमित शाह का सपा पर तीखा प्रहार

