Lakhimpur Kheri: सिंगाही नगर पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक शशांक वर्मा ने दी बधाई
Lakhimpur Kheri: नगर पंचायत सिंगाही में बुधवार शाम शासन द्वारा नामित सभासदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कस्बे के नगर पंचायत सिंगाही मैरिज हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नई जिम्मेदारियों का संकल्प लिया गया।
SDM निघासन ने दिलाई शपथ
कार्यक्रम के दौरान निघासन उपजिलाधिकारी (SDM) और नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राजीव निगम ने शासन द्वारा नामित तीनों सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले नामित सदस्यों में शामिल हैं।
पंडित सालिकराम मिश्रा
प्रदीप श्रीवास्तव
उमाकांत कटियार
इन तीनों सदस्यों ने विधिवत शपथ ग्रहण कर नगर के विकास और अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाती है भाजपा: विधायक
क्षेत्रीय विधायक पटेल शशांक वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नव-नामित सभासदों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करती है। संगठन में समर्पित सभी कार्यकर्ताओं को अवसर मिलता है। मुझे विश्वास है कि नामित सभासद पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ नगर के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
शपथ ग्रहण समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम सहित सभी निर्वाचित सभासदों ने शिरकत की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सभासद रामनरेश गुप्ता, अमन साहनी, प्रभात शुक्ला, सलाउद्दीन, आफाक हुसैन, राहुल गुप्ता, शिशिर गुप्ता सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also Read: लखीमपुर खीरी: सिंगाही में पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, वारंटी को बचाने का आरोप

