कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों किया निलंबित
Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस पार्टी में रह-रहकर मतभेद के मामले सामने आ रहे है। हरियाणा कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए पार्टी के उन पांच विधायकों को निलंबित कर दिया है, जिन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबन का यह आदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह द्वारा जारी किया गया।
इन विधायकों पर गिरी गाज
राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के आरोपों में घिरे विधायकों के नामों का खुलासा करते हुए हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने चार नामों की पुष्टि की है। निलंबित किए गए प्रमुख विधायकों में शैली चौधरी (विधायक, नारायणगढ़), रेनू बाला (विधायक, साढौरा), मोहम्मद इलियास (विधायक, पुन्हाना) और मोहम्मद इसराइल (विधायक, हथीन) शामिल हैं। पांचवें विधायक के नाम को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई पांचों पर समान रूप से लागू की गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए बागी विधायकों को नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की सलाह दी है। हुड्डा ने कहा, क्रॉस वोटिंग करने वालों ने केवल पार्टी के साथ ही नहीं, बल्कि उन्हें चुनने वाली जनता के साथ भी विश्वासघात किया है। अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें तुरंत पद छोड़ देना चाहिए।
Also Read: Baghpat News: DM मीटिंग में अचानक ‘मटरू’ की एंट्री से बदला माहौल, वीडियो हो गया वायरल

