क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को डेट कर रही ये एक्ट्रेस? शादी के सवाल पर तोड़ी चुप्पी
Sandesh Wahak Digitak Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
धनश्री वर्मा से तलाक के बाद बीते कुछ महीनों में उनका नाम कई महिलाओं से जोड़ा गया। इसी कड़ी में क्रिकेट होस्ट और एक्ट्रेस शेफाली बग्गा के साथ उनकी नजदीकियों की चर्चाएं तेज हो गईं।
दोनों को एक साथ कई मौकों पर देखा गया, यहां तक कि एक विज्ञापन में भी वे साथ नजर आए, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।
अब इन चर्चाओं पर शेफाली बग्गा ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह ऐसे सवालों से परेशान हो चुकी हैं।
शेफाली ने कहा, “मुझे हैरानी होती है कि लोग कितनी छोटी सोच रखते हैं। सिर्फ किसी के साथ डिनर करने या साथ नजर आने से डेटिंग के कयास लगाए जाने लगते हैं, जो बेहद अजीब है।”
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का जिक्र करते हुए शेफाली ने कहा कि बतौर क्रिकेट होस्ट इस तरह की अफवाहों का सामना करना अब उनके लिए नई बात नहीं रही।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह अब इन बातों की परवाह नहीं करतीं। “मुझे मेरी सच्चाई पता है और मेरे करीबी लोग भी सच जानते हैं। लोग जो कहना चाहें कहें,” शेफाली ने कहा।
शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर भी शेफाली ने दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी क्रिकेटर से शादी नहीं करना चाहेंगी क्योंकि वह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना पसंद करती हैं।
हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि उन्हें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी बेहद पसंद है और वह उन्हें एक परफेक्ट कपल मानती हैं।
गौरतलब है कि शेफाली बग्गा एक जानी-मानी स्पोर्ट्स एंकर और एक्ट्रेस हैं। उन्हें खास पहचान बिग बॉस 13 से मिली, जिसके बाद उनके करियर को नई दिशा मिली।
वहीं, चहल फिलहाल क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं और अपनी निजी जिंदगी को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर उन्होंने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

