स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का हल्ला बोल, विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प

Lucknow News: राजधानी में स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता और नेता शक्ति भवन पर एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर कूच किया। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर और तत्तियां लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश जता रहे थे।

हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें श्रीराम टावर के पास ही रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।

स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का हल्ला बोल, विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प

पगड़ी उछालने और अभद्रता के लगे गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सरकार पर तीखे हमले किए। जिला अध्यक्ष इरम और कार्यकर्ता दिनेश ने कहा कि स्मार्ट मीटर जनता को स्मार्ट तरीके से लूटने का एक षड्यंत्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिचार्ज होने के बावजूद बत्ती गुल हो जाती है और बिल पाँच गुना तक बढ़ कर आ रहा है।

वहीं, ऑटो विंग के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी पगड़ी नोचकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया और उन्हें जमीन पर घसीटा। आप ने चेतावनी दी है कि जब तक स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला वापस नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Also Read: कैसरबाग पुलिस ने सुलझाई नकबजनी की गुत्थी, 100 सीसीटीवी कैमरों की मदद से 3 शातिर चोर गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.