बीच सड़क पर पैपराजी से भिड़े ‘बिग बॉस’ फेम बसीर अली, हाथापाई का वीडियो वायरल
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 से चर्चा में आए एक्टर और मॉडल बसीर अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में बसीर बीच सड़क पर एक पैपराजी से बहस करते और हाथापाई में उलझते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
बताया जा रहा है कि यह वाकया प्रिंस नरूला के रेस्टोरेंट की ओपनिंग पार्टी के बाद का है, जहां बसीर शामिल होने पहुंचे थे।
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, एक पैपराजी ने बसीर और उनकी एक महिला मित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे मामला बिगड़ गया।
आरोप है कि जब बसीर पार्टी के बाद अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे, तभी पैपराजी ने उन्हें उकसाया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई।
वायरल वीडियो में दोनों को एक-दूसरे से भिड़ते देखा जा सकता है, जबकि मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश करते हैं।
फिलहाल, इस पूरे मामले पर न तो बसीर अली और न ही संबंधित पैपराजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।
बसीर अली ने 2017 में MTV Roadies से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में नजर आए।
हाल ही में वह सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का हिस्सा बने, जिससे उनकी लोकप्रियता में खासा इजाफा हुआ।
इंस्टाग्राम पर बसीर को करीब 25 लाख लोग फॉलो करते हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.