IPL Record: कूपर कोनोली ने रचा इतिहास, तोड़ा डिकॉक का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
Sandesh Wahak Digital Desk: Cooper Connolly ने IPL 2026 में शानदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया।
Punjab Kings के लिए खेलते हुए युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 236 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार पारी खेली।
हालांकि, उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद पंजाब किंग्स जीत हासिल नहीं कर सकी और टीम को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।
कोनोली ने इस मुकाबले में 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन बनाए। उनकी पारी में 8 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। इस शतक के साथ ही उन्होंने IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इससे पहले यह रिकॉर्ड Quinton de Kock के नाम था, जिन्होंने साल 2016 में Delhi Capitals की ओर से खेलते हुए Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ 23 साल 122 दिन की उम्र में शतक लगाया था।
यह रिकॉर्ड करीब 10 साल तक कायम रहा, लेकिन अब कोनोली ने 22 साल 257 दिन की उम्र में सेंचुरी जड़कर इसे तोड़ दिया।

पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रियांश आर्या 1 रन और प्रभसिमरन सिंह 3 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। कप्तान Shreyas Iyer भी सिर्फ 5 रन ही बना सके।
इसके बाद Marcus Stoinis ने 14 गेंदों में 28 रन और सुयश शेडगे ने 17 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज
- Cooper Connolly – 22 साल 257 दिन (PBKS vs SRH, 2026)
- Quinton de Kock – 23 साल 122 दिन (DC vs RCB, 2016)
- David Warner – 23 साल 153 दिन (DC vs KKR, 2010)
- David Miller – 23 साल 330 दिन (PBKS vs RCB, 2013)
- Cameron Green – 23 साल 352 दिन (MI vs SRH, 2023)
Also Read: IPL 2026 का शेड्यूल जारी, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा खिताबी मुकाबला

