बदल गए रेलवे के नियम! Train में बिना टिकट यात्रा पर करने वाले पर भारी जुर्माना, जेल का भी प्रावधान

Train Ticket Rule: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। 20 जून 2026 से लागू नए नियमों के तहत अब बिना वैध टिकट यात्रा करना पहले से अधिक महंगा पड़ सकता है। रेलवे का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य यात्रियों में अनुशासन बढ़ाना और टिकट चोरी पर रोक लगाना है।

नए Train Ticket Rule के अनुसार, यदि कोई यात्री बिना टिकट, गलत टिकट या पहले से इस्तेमाल किए जा चुके टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे न केवल यात्रा का पूरा किराया चुकाना होगा बल्कि अतिरिक्त जुर्माना भी देना पड़ेगा।

सबसे बड़ा बदलाव जुर्माने की राशि में किया गया है। पहले जहां न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। यह संशोधन जन विश्वास एक्ट 2026 के तहत रेलवे एक्ट 1989 की धारा 137 और 138 में किए गए बदलावों के बाद लागू हुआ है।

किन मामलों में होगी कार्रवाई?

रेलवे के अनुसार निम्न परिस्थितियों में यात्रियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है:

  • बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करना।
  • पहले से इस्तेमाल किए गए टिकट का उपयोग करना।
  • गलत या अमान्य टिकट के साथ सफर करना।

जुर्माना नहीं भरा तो हो सकती है जेल

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नियमों (Train Ticket Rule) का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। यदि कोई यात्री निर्धारित जुर्माना जमा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है। गंभीर मामलों में छह महीने तक की जेल की सजा का भी प्रावधान है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य लें और नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या आर्थिक दंड से बचा जा सके।

Also Read: इस जिले में मिला 50 टन सोना, बदल सकती है भारत की गोल्ड इकोनॉमी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.