वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 11 गेंदों में लगा दी फिफ्टी, वनडे क्रिकेट में कायम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sports News: भारतीय युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट इतिहास में नया कीर्तिमान रच दिया है।

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ उन्होंने महज़ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सबसे तेज़ फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पूरी तरह गरजा। उन्होंने अपनी 50 रन की पारी के दौरान 5 चौके और 5 छक्के लगाए और केवल एक गेंद ही डॉट खेली।

पारी के चौथे ओवर में उन्होंने बाउंड्री के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान भारतीय टीम ने शुरुआती 4 ओवर में ही 76 रन बना लिए थे। इससे पहले लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज़ फिफ्टी का रिकॉर्ड 12 गेंदों का था, जिसे वैभव ने तोड़ दिया।

इस पूरी ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नज़रें टिकी थीं, खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में चुना गया है।

हालांकि, शुरुआती चार मैचों में उनके स्कोर 14, 44, 21 और 38 रहे थे और वह कुल 117 रन ही बना पाए थे। फाइनल में उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए श्रीलंकाई गेंदबाज़ी की कमर तोड़ दी।

Vaibhav Sooryavanshi

मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी 9वें ओवर में आउट हुए। तब तक भारतीय टीम 8.5 ओवर में 132 रन बना चुकी थी। उन्होंने फाइनल में 29 गेंदों पर 94 रन की विस्फोटक पारी खेली।

अगर आईपीएल 2026 के आंकड़ों को भी जोड़कर देखा जाए, तो पिछली 7 पारियों में यह तीसरी बार है जब वैभव सूर्यवंशी ‘नर्वस नाइंटी’ का शिकार बने।

इससे पहले वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ 96 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन बनाकर आउट हुए थे।

फाइनल में खेली गई यह ऐतिहासिक पारी न सिर्फ रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई, बल्कि वैभव सूर्यवंशी ने यह भी साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में वह दबाव को अवसर में बदलने की क्षमता रखते हैं।

Also Read: IND vs AFG: चेपॉक में टीम इंडिया का जलवा! यशस्वी ने जड़ा शतक, अफगानिस्तान 9 विकेट से पस्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.