CUET UG Result OUT: cuet.nta.nic.in पर जारी रिजल्ट, सिर्फ 1 स्टूडेंट को 100 पर्सेंटाइल

CUET UG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। डीयू, जेएनयू, जामिया और बीएचयू समेत देश के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में UG कोर्सेज में दाखिले के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। रिजल्ट अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। नतीजों के अनुसार इस बार चार विषयों में सिर्फ एक छात्र को 100 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ है, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर और बढ़ गया है।

एनटीए ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कर छात्रों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया था। आपत्तियों की जांच के बाद परीक्षा में पूछे गए 7 सवाल हटा दिए गए हैं। CUET UG 2026 की मुख्य परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच हुई थी, जबकि कुछ छात्रों के लिए 31 मई, 6 जून और 7 जून को अतिरिक्त परीक्षा आयोजित की गई थी। इससे पहले 9 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी और 11 जून तक आपत्तियां ली गई थीं।

रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड

छात्र अपना स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं, “CUET UG Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। फिर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें। स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लेना चाहिए।

एक्सपर्ट्स के अनुसार इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के टॉप कॉलेजों में एडमिशन के लिए 700+ स्कोर की जरूरत हो सकती है। 2025 में भी बीकॉम, पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स जैसे कोर्स की कटऑफ बहुत अधिक रही थी। विशेषज्ञों का कहना है कि 700+ अंक 98–99 पर्सेंटाइल के दायरे में आते हैं।

टॉप यूनिवर्सिटीज की संभावित कटऑफ

हिंदू कॉलेज, हंसराज कॉलेज, मिरांडा हाउस, लेडी श्री राम कॉलेज और SRCC जैसे कॉलेजों में लगभग 99 से 100 पर्सेंटाइल तक कटऑफ जाने की उम्मीद है। वहीं BHU में BCom (460–540), BA (250–340) और BSc (440–500) तक कटऑफ रहने का अनुमान है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में भी 410 से 540+ तक विभिन्न कोर्सेज की कटऑफ बताई जा रही है।

रिजल्ट जारी होने के बाद अब सभी यूनिवर्सिटीज काउंसलिंग और एडमिशन शेड्यूल जारी करेंगी। छात्रों को अपने चुने हुए कॉलेज और कोर्स के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.