‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन पर बनेगी फिल्म, टाइटल भी फाइनल, 2027 में रिलीज की तैयारी

Bollywood News: NEET पेपर लीक विवाद और जंतर-मंतर पर हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के चर्चित आंदोलन पर अब फीचर फिल्म बनने जा रही है।

फिल्म का नाम ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ (The Accidental Cockroach Party) रखा गया है और इसका शीर्षक आधिकारिक रूप से रजिस्टर भी करा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जयपुर के गोविंद देव ‘ब्रह्म’ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। दावा किया गया है कि फिल्म में आंदोलन की पूरी कहानी के साथ उससे जुड़े कई ऐसे पहलुओं को दिखाया जाएगा, जो अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।

20 करोड़ से अधिक का होगा बजट

निर्माताओं के अनुसार, यह किसी डॉक्यूमेंट्री की बजाय बड़े स्तर पर बनने वाली फीचर फिल्म होगी।

Cockroach Janata Party

इसका बजट 20 करोड़ रुपये से अधिक रखा गया है। फिलहाल स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जबकि शूटिंग लोकेशन और अन्य प्री-प्रोडक्शन तैयारियां जारी हैं।

2027 में रिलीज का लक्ष्य

फिल्म की स्टार कास्ट, निर्देशक और सह-निर्माताओं को लेकर मुंबई में बातचीत चल रही है। यदि सभी तैयारियां तय समय पर पूरी होती हैं, तो फिल्म को 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि इसमें आंदोलन, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और उस दौर के राजनीतिक घटनाक्रम को सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।

हालांकि, फिल्म में किए गए दावों और घटनाओं की प्रस्तुति फिल्म निर्माताओं के दृष्टिकोण पर आधारित होगी।

Also Read: KBC 18: 1 अगस्त से शुरू होगी शूटिंग, 10 अगस्त को TV पर लौटेंगे अमिताभ बच्चन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.