KBC 18: 1 अगस्त से शुरू होगी शूटिंग, 10 अगस्त को TV पर लौटेंगे अमिताभ बच्चन

Entertainment News: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने लोकप्रिय क्विज़ रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार हैं।

शो का प्री-प्रोडक्शन पूरा हो चुका है और 1 अगस्त से इसकी शूटिंग शुरू होगी, जबकि 10 अगस्त से यह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

83 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर KBC 18 के सेट की कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बताया कि सभी मॉक सेशन पूरे हो चुके हैं और अब असली परीक्षा दर्शकों और प्रतिभागियों के साथ शुरू होगी।

उन्होंने लिखा, “फाइनल मॉक खत्म हो चुके हैं। अब प्रोडक्शन और ऑडियंस की एंट्री के साथ असली परीक्षा शुरू होती है।”

‘जरा सोचना पड़ेगा’ होगी इस सीजन की थीम

अमिताभ बच्चन ने शो की नई टैगलाइन ‘जरा सोचना पड़ेगा’ का भी जिक्र किया।

इससे संकेत मिलता है कि इस बार प्रतियोगियों के सामने पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण सवाल होंगे और करोड़पति बनने के लिए उन्हें अपनी समझ और ज्ञान की कड़ी परीक्षा देनी होगी।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मिले हजारों संदेशों के लिए बिग बी ने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया।

उन्होंने लिखा कि इतने अधिक संदेश आए कि सभी का जवाब देना संभव नहीं हो सका, जिसके लिए उन्होंने क्षमा भी मांगी।

10 अगस्त से होगा प्रसारण

भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय क्विज़ शो में शामिल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन 10 अगस्त से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

एक बार फिर अमिताभ बच्चन अपने अनोखे अंदाज में प्रतिभागियों से सवाल पूछते और दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।

Also Read: ‘रामायण’ के ट्रेलर में दिखा बड़ा बदलाव! ट्रोलिंग के बाद बदले राक्षसों के लुक, VFX सुधार की हो रही चर्चा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.