लखनऊ में 101 विशिष्ट लोगों को मिला जनशक्ति सम्मान, कई क्षेत्रों की हस्तियां रहीं शामिल
Lucknow News: लखनऊ में नीशू वेलफेयर फाउंडेशन और मां गायत्री जन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में “जनशक्ति सम्मान-2026” समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले 101 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वालों में सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा, तकनीक, लोककला, महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोग शामिल रहे। समारोह होटल सेलिब्रेशन मैनोर, ओमेक्स, हजरतगंज में आयोजित हुआ।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह रहे। वहीं विशेष अतिथियों के रूप में एमएलसी पवन सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक, पूर्व विधायक सुरेशचंद्र तिवारी, एमएलसी मुकेश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संस्था के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह और गुंजन वर्मा ने बताया कि संस्था लगातार समाज के विभिन्न वर्गों के विकास और जनकल्याण के लिए काम कर रही है। इसी उद्देश्य से हर साल जनशक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।
चिकित्सा, साहित्य और समाज सेवा क्षेत्र के लोगों का सम्मान
संस्था की उपाध्यक्ष रणवीर सिंह और रोली जायसवाल ने बताया कि इस बार 101 समाजसेवियों और विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित प्रमुख लोगों में साहित्य क्षेत्र से डॉ. अखिलेश मिश्रा और डॉ. अखिलेश निगम, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ. वैभव सिंह, डॉ. देवाशीष शुक्ला सहित कई नाम शामिल रहे। शिक्षा क्षेत्र से पीयूष सिंह चौहान, मीडिया क्षेत्र से आत्म प्रकाश मिश्रा और देवकीनंदन मिश्रा, उद्यमिता क्षेत्र से मनीष वर्मा को सम्मान मिला।
इसके अलावा महिला सशक्तिकरण, अधिवक्ता कल्याण, व्यापारी कल्याण, लोककला, भोजपुरी अभिनय और अवधी क्षेत्र में योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हेमू चौरसिया, मोनालिसा, संदीप शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।
Also Read : CWG 2026 में भारत की डबल कामयाबी, प्रवीण चित्रावेल को सिल्वर, सेल्वा प्रभु ने जीता ब्रॉन्ज

