Ramayana: ‘रामायण’ की स्टारकास्ट की फीस आई सामने! रणबीर कपूर सबसे महंगे कलाकार, यश-सनी देओल भी ले रहे करोड़ों
Bollywood News: निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है।
करीब 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
इस बीच फिल्म की स्टारकास्ट की कथित फीस को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें रणबीर कपूर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता बताए जा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर दोनों पार्ट के लिए 75-75 करोड़ रुपये, यानी कुल 150 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं।
इसी के साथ वह फिल्म के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कलाकार बन गए हैं।
यश को दोनों पार्ट के लिए 100 करोड़ रुपये!
फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे सुपरस्टार यश इस प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें प्रत्येक पार्ट के लिए 50 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।
इस हिसाब से दोनों फिल्मों के लिए उनकी कुल फीस 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
सनी देओल, रवि दुबे और साई पल्लवी की कथित फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं और उन्हें दोनों पार्ट के लिए कुल 40 करोड़ रुपये फीस मिलने की चर्चा है।

वहीं, रवि दुबे, जो लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं, कथित तौर पर दोनों फिल्मों के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।
साई पल्लवी, जो माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी, उन्हें प्रत्येक पार्ट के लिए 6 करोड़ रुपये, यानी दोनों फिल्मों के लिए कुल 12 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबर है।
विवेक ओबेरॉय ने नहीं ली फीस?
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म में विद्युतजिह्वा का किरदार निभा रहे विवेक ओबेरॉय ने इस प्रोजेक्ट के लिए कोई फीस नहीं ली है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए अपनी पारिश्रमिक छोड़ने का फैसला किया।
कई बड़े सितारे भी होंगे फिल्म का हिस्सा
फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, उनकी फीस का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
इसके अलावा लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, शोभना और फैसल मलिक भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
इन कलाकारों की फीस को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Also Read: TV पर डेब्यू करेंगे अजय देवगन, क्राइम-बेस्ड शो को करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगी शूटिंग

