जनेश्वर मिश्र जयंती पर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, लखनऊ समेत पूरे यूपी में सपा का आयोजन

Janeshwar Mishra Jayanti: समाजवादी पार्टी ने समाजवादी विचारक और वरिष्ठ नेता श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र की जयंती गुरुवार को पूरे उत्तर प्रदेश में उत्साह के साथ मनाई। राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के साथ-साथ सभी जिला कार्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके समाजवादी विचारों को याद किया।

जनेश्वर मिश्र जयंती पर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, लखनऊ समेत पूरे यूपी में सपा का आयोजन
जनेश्वर मिश्र जयंती पर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, लखनऊ समेत पूरे यूपी में सपा का आयोजन

अखिलेश यादव ने प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।

जनेश्वर मिश्र जयंती पर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, लखनऊ समेत पूरे यूपी में सपा का आयोजन
जनेश्वर मिश्र जयंती पर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, लखनऊ समेत पूरे यूपी में सपा का आयोजन

कार्यक्रम में जनेश्वर मिश्र के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। इनमें उनकी पुत्री मीना तिवारी, भाई तारकेश्वर मिश्र, चंद्रशेखर तिवारी, विश्वभूषण तिवारी, अमृता त्रिपाठी और सर्वानंद पाठक शामिल रहे।

बड़ी संख्या में जुटे सपा नेता और कार्यकर्ता

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा राजभर, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

जनेश्वर मिश्र जयंती पर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, लखनऊ समेत पूरे यूपी में सपा का आयोजन
जनेश्वर मिश्र जयंती पर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, लखनऊ समेत पूरे यूपी में सपा का आयोजन

इसके अलावा पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी, पार्षद, छात्रसभा, सैनिक प्रकोष्ठ, महिला सभा, किन्नर सभा और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्टी की ओर से कहा गया कि जनेश्वर मिश्र के समाजवादी सिद्धांत आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Also Read: LDA घूसकांड में बड़ा खुलासा, विजिलेंस के रडार पर कई अफसर, पूछताछ में सामने आए नए नाम 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.