PM Modi की नई Insta Reel में स्वदेशी का संदेश, बोले- ‘हैंडलूम खरीदें, वीडियो बनाकर करें शेयर’
PM Modi New Instagram Reel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक नई रील साझा कर देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस (National Handloom Day) मनाने की अपील की है।
अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि 7 अगस्त 1905 को शुरू हुआ स्वदेशी आंदोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम का अहम अध्याय रहा है और आज भी आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) की भावना को मजबूत करता है।
प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे 7 अगस्त को पूरे उत्साह के साथ हैंडलूम दिवस मनाएं और भारतीय बुनकरों का समर्थन करें।
हैंडलूम खरीदने की अपील
PM Modi ने अपने नए Instagram Reel में कहा कि राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि लोग हाथकरघा से बने उत्पाद खरीदें। इससे उन लाखों बुनकर परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, जो अपने हुनर से देश की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि छोटे और गरीब बुनकरों की मेहनत को सम्मान देना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Tomorrow, 7th August is National Handloom Day. Let’s make India’s handloom diversity popular.
Share your videos with your favourite handloom products, including GRWM videos on social media.
Don’t forget to use #NationalHandloomDay. pic.twitter.com/zoFdTXphRL
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2026
GRWM Video बनाकर करें शेयर
प्रधानमंत्री ने युवाओं से खास अपील करते हुए कहा कि वे हैंडलूम से बने कपड़े पहनकर GRWM (Get Ready With Me) वीडियो बनाएं और सोशल मीडिया पर साझा करें।
उनके मुताबिक, इससे भारतीय हैंडलूम की विविधता और बुनकरों की कला को देश ही नहीं, दुनिया भर में पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए हर व्यक्ति भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभा सकता है।
अपने Instagram Reel में PM Modi ने कहा कि 7 अगस्त 1905 को शुरू हुआ स्वदेशी आंदोलन केवल विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार तक सीमित नहीं था, बल्कि इसने आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी और देश को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दी।
उन्होंने कहा कि आज उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए देशवासियों को भारतीय उत्पादों, खासकर हैंडलूम से बने सामान को प्राथमिकता देनी चाहिए।
Also Read: Gen-Z के समर्थन में मोहन भागवत, बोले- विरोध करने वाले देश-विरोधी नहीं, छात्रों का प्रोटेस्ट जायज

