प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, जीता सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब, मिला इतना पैसा
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sports News: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने अमेरिका में आयोजित GCT सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया।
20 वर्षीय प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक राउंड बाकी रहते ही खिताब पक्का कर लिया।
प्रज्ञानंद ने रैपिड राउंड से ही बढ़त बना ली थी। ब्लिट्ज मुकाबलों में भी उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव उन्हें पीछे नहीं छोड़ सके।
टूर्नामेंट के अंत में प्रज्ञानंद 23.5 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि सिंदारोव 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अमेरिका के वेस्ली सो 21.5 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
यह प्रज्ञानंद का सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज में पहला खिताब है। इस जीत के साथ उन्हें 50 हजार डॉलर यानी करीब 47 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और 13 GCT अंक मिले।

इस जीत के बाद प्रज्ञानंद GCT 2026 की ओवरऑल पॉइंट्स टेबल में 24.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
अब उनकी नजर 10 अगस्त से शुरू होने वाले सिंक्वेफील्ड कप पर होगी।
यह टूर्नामेंट GCT फाइनल्स में जगह बनाने का आखिरी मौका होगा, जहां शीर्ष चार खिलाड़ी 2 लाख डॉलर की इनामी राशि के लिए मुकाबला करेंगे।
Also Read: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया में 3 नए चेहरों की एंट्री, गौतम गंभीर ने दिया खास संदेश
Get real time updates directly on you device, subscribe now.