हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान का मर्डर, जिम से निकलते ही बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Ankit Baliyan Murder: उत्तर प्रदेश के शामली (Shamli) में बुधवार शाम सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। यूट्यूबर और हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, अंकित शाम के समय जिम गए थे। जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों में फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल Ankit Baliyan को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

गानों और सोशल मीडिया से बनाई पहचान

अंकित बालियान (Ankit Baliyan) हरियाणवी संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में सक्रिय थे। वह अपने गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ को लेकर काफी चर्चा में आए थे। वर्ष 2023 में शामली में उनका रोड शो भी चर्चा में रहा था।

अंकित को शामली के बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी कलाकार बताया जाता है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी पहचान थी और वह लगातार म्यूजिक व वीडियो के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते थे।

Ankit Baliyan Murder

बताया जा रहा है कि अंकित बालियान इन दिनों जिला पंचायत चुनाव (District Panchayat Election) की तैयारी भी कर रहे थे। ऐसे में उनकी हत्या की खबर सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी है। जांच टीम फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात से पहले Ankit Baliyan की गतिविधियां क्या थीं और हमलावर किस रास्ते से मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच आगे बढ़ने के बाद ही हत्या की वजह और आरोपियों के बारे में तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.