Siddharthnagar News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सदर विधायक श्यामधनी राही ने कराया सुंदरकांड पाठ, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
Siddharthnagar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सदर विधायक श्यामधनी राही की ओर से गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित हिंदू भवन स्टेशन रोड श्रीराम जानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की।
सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। धार्मिक अनुष्ठान के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उनके जन्मदिन को सेवा, जनकल्याण और धार्मिक आस्था की भावना के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।
इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, जिला मंत्री फूलचंद जायसवाल, बाल गोविंद पाठक, युवा भाजपा नेता सत्यप्रकाश राही, मंडल अध्यक्ष नौगढ़ देहात सोनू गुप्ता, राकेश सिंह, बब्लू पाण्डेय, सतीश वर्मा, अमितेश्वर शुक्ला, रवि पाण्डेय, अनिल साहू, मिथुन यादव, अनिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्ट- जाकिर खान

