Balrampur News: राप्ती नहर क्रॉस रेगुलेटर निर्माण में धांधली की शिकायत, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने उठाई जांच की मांग

Balrampur News: गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में राप्ती नहर निर्माण खंड प्रथम तुलसीपुर के अंतर्गत हो रहे क्रॉस रेगुलेटर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ ने इस कार्य में बड़े पैमाने पर धांधली और बेहद खराब गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व विधायक ने 15 सितंबर को प्रदेश के जल शक्ति मंत्री, प्रमुख अभियंता (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग) लखनऊ और मुख्य अभियंता (सरयू परियोजना-2) गोंडा को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया है।

राप्ती नहर क्रॉस रेगुलेटर निर्माण में धांधली की शिकायत

पूर्व विधायक ने भेजे गए पत्रों में कहा कि गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में अधिशासी अभियंता राप्ती नहर निर्माण खंड प्रथम तुलसीपुर द्वारा क्रॉस रेगुलेटर का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय ग्राम प्रतिनिधियों ने उन्हें सूचित किया है कि कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है और निर्माण कार्य में मानकों का पालन करने में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है।

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित कार्यदायी फर्म द्वारा पूर्व में जहां-जहां भी कार्य कराए गए हैं, वहां भी निर्माण की गुणवत्ता अत्यंत खराब रही है। पूर्व विधायक ने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता की देखरेख में कराए जा रहे इस पूरे कार्य की निष्पक्ष गुणवत्ता जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों व फर्म के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

रिपोर्ट- योगेंद्र त्रिपाठी

Also Read: बच्चों को सिख इतिहास और गुरुओं के योगदान की जानकारी होनी जरूरी: संधू

Get real time updates directly on you device, subscribe now.