यूपी में हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा तुरंत इलाज, हर जिले में बनेगी इमरजेंसी व्यवस्था

UP News: उत्तर प्रदेश में हादसों में घायल होने वाले गोवंश को अब तत्काल उपचार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हर जिले में गोवंश के लिए आपातकालीन बचाव और त्वरित उपचार की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री से सरकारी आवास पर मुलाकात के दौरान गो सेवा आयोग के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने गोवंश संरक्षण और गोशालाओं की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने मथुरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान और लखनऊ के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में पंचगव्य आधारित चिकित्सा पर वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

गोशालाओं की निगरानी पर जोर

सीएम योगी ने कहा कि गोशालाओं का निरीक्षण सिर्फ कमियां खोजने तक सीमित न रहे। मिली खामियों का समयबद्ध समाधान भी कराया जाए। गोवंश के चारे, साफ-सफाई, पानी और आश्रय की नियमित निगरानी के साथ बीमार और कमजोर पशुओं की विशेष देखभाल के निर्देश दिए गए।

लम्पी और खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण और इलाज सुनिश्चित करने को कहा गया। बात दें कि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। नर, मादा, बीमार और युवा गोवंश की जरूरत के अनुसार अलग देखभाल पर भी जोर दिया गया।

किसानों और समूहों को जोड़ा जाएगा

गो-संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की योजना है। महिला स्वयं सहायता समूहों, FPO, किसानों और गोपालकों को गोबर-गोमूत्र से जैविक खाद, जीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक कीट नियंत्रक और बायोगैस बनाने से जोड़ा जाएगा।

आयोग ने 10 गोवंश रखने वाले लाभार्थियों को कैटल शेड, बायोगैस प्लांट और यूरिन टैंक जैसी सुविधाओं से जोड़ने का सुझाव दिया। इसके साथ ही स्थानीय किसानों के जरिए सालभर हरे चारे का उत्पादन बढ़ाने और गोचर-चारागाह विकसित करने पर जोर दिया गया।

Also Read: Bareilly News: अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, मामा-भांजे का मादक पदार्थों का नेटवर्क उजागर 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.