मनोज तिवारी की बेटी की टिप्पणी पर साजिद खान नाराज, काजी तौकीर के व्यवहार की तारीफ

Entertainment News: ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड के बाद काजी तौकीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

सलमान खान के करीबी दोस्त और म्यूजिक कंपोजर साजिद खान ने काजी के व्यवहार और उनके संयम की तारीफ की है।

उन्होंने मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई।

रीति तिवारी और काजी के बीच क्या हुआ?

वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी पर बीमारी का बहाना बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद घर में इसको लेकर विवाद हुआ।

इसी दौरान रीति तिवारी ने काजी पर तीखी टिप्पणी की और कथित तौर पर गाली भी दी।

साजिद खान ने कहा कि रीति जिस तरह काजी से बात कर रही थीं, वह उन्हें पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि रीति एक बड़े परिवार से आती हैं और उनके पिता दिग्गज कलाकार हैं।

Rhiti Tiwari

साजिद के मुताबिक, एक कलाकार को दूसरे कलाकार को इस तरह शर्मिंदा नहीं करना चाहिए।

काजी के शांत रहने की तारीफ

साजिद ने काजी के व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि शो में काजी जिस तरह मनोरंजन कर रहे हैं, दर्शक उसे पसंद कर रहे हैं।

वहीं, रीति की कथित गाली के बावजूद काजी के शांत रहने की सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है।

अभिनेत्री गौहर खान ने भी काजी के व्यवहार की सराहना की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर काजी के समर्थन में प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Also Read: अखिलेश यादव से बड़ा कोई हीरो नहीं, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल की यूपी चुनाव में एंट्री की चर्चाएं तेज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.