‘डर-डरकर बिग बॉस देखता हूं’, बेटी रीति के गेम पर मनोज तिवारी का रिएक्शन

Entertainment News: ‘बिग बॉस 20’ में बीजेपी नेता और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं।

शो में रीति के गेम और उनके व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। खासतौर पर काजी तौकीर के साथ हुए विवाद के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

बेटी के गेम पर क्या बोले मनोज तिवारी?

रीति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनके पिता मनोज तिवारी का एक वीडियो सामने आया है।

मुंबई में पैपराजी ने उनसे रीति के गेम को लेकर सवाल किया। पैप्स ने कहा कि रीति के गेम की काफी तारीफ हो रही है।

सवाल पूरा होने से पहले ही मनोज तिवारी ने हाथ जोड़ते हुए हंसकर कहा, “अरे बस-बस… भगवान ठीक से रखे।” इसके बाद वह अपनी गाड़ी में बैठ गए।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ‘बिग बॉस 20’ देख रहे हैं, तो मनोज तिवारी ने जवाब दिया, “बस डर-डरकर देखता हूं।”

रीति को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा

रीति तिवारी के शो में आने के बाद से उनके सिंगिंग स्टाइल और गेम को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

काजी तौकीर के साथ हुए विवाद में उनकी कथित अभद्र भाषा को लेकर भी यूजर्स ने सवाल उठाए थे।

मनोज तिवारी के हालिया रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या वह बेटी के गेम को लेकर चिंतित हैं।

हालांकि, मनोज तिवारी ने ऐसा कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है कि वह रीति के गेम से नाराज हैं। उनका “डर-डरकर शो देखता हूं” वाला बयान ही फिलहाल चर्चा में है।

रीति ने सुनाई थी स्ट्रगल की कहानी

शो के एक एपिसोड में रीति ने अपने करियर और संघर्ष को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पिता ने करियर में सीधे मदद करने के बजाय उन्हें अपनी काबिलियत के दम पर आगे बढ़ने की सलाह दी।

रीति ने यह भी दावा किया था कि उन्हें करीब 20-25 हजार रुपये का मासिक अलाउंस मिलता था और मुंबई में गुजारा करना उनके लिए आसान नहीं था।

उन्होंने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया था कि कई बार उन्होंने 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर भी गुजारा किया।

Also Read: Bollywood News: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.