Pratapgarh News: कुंडा थाने की मिशन शक्ति टीम ने दो शोहदों को दबोचा
Pratapgarh News: कुंडा थाने की मिशन शक्ति टीम ने कस्बे के स्टेट बैंक के पास आती जाती महिलाओं पर टिप्पणी करने और जबरन अपना मोबाइल नंबर देने की अभद्रता कर रहे दो युवकों को दबोच कर थाने ले आई। दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा में मुस्तैद टीम ने दो दिन पहले ही चेकिंग के दौरान गांजा भी पकड़ा था।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा पोस्ट ऑफिस तिराहे के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के निकट एक मोटरसाइकिल पर खड़े होकर दुर्गा पण्डाल की ओर से आने वाली लड़कियों एवं महिलाओं पर छींटाकशी करने, अश्लील भोजपुरी गाना गाने तथा मोबाइल नम्बर लिखी पर्ची देने वाले 2 अभियुक्तों विपिन कुमार शर्मा पुत्र कंचनलाल शर्मा, निवासी ग्राम महाराजपुर, थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष और अभय शर्मा पुत्र रंजीत शर्मा, निवासी ग्राम पुरनेमऊ, थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 18 वर्ष के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
जानकारी के अनुसार उनि राजकुमार यादव पुलिस टीम के साथ नवरात्र पर्व एवं दुर्गा प्रतिमा पूजा पण्डालों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था ड्यूटी, एंटी रोमियो चेकिंग एवं रोकथाम अपराध हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास दोनों अभियुक्त लड़कियों एवं महिलाओं पर छींटाकशी करते हुए अश्लील भोजपुरी गाना गा रहे थे तथा मोबाइल नम्बर लिखी पर्ची उनकी ओर दे रहे थे। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़ लिया गया।
अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 396/2026 धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। उप निरीक्षक राजकुमार, आरक्षी विकास यादव, आरक्षी आर्यन गुप्ता, महिला आरक्षी प्रिया शुक्ला, महिला आरक्षी दीपांजली गुप्ता, महिला आरक्षी प्रिया सिंह एवं श्वेता राय थाना कुण्डा ने सोहदों को दबोचने के दौरान मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विनोद मिश्र
Also Read: अखिलेश यादव ने पीडीए के प्रमाणपत्र का किया ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा जन-मन का घोषणापत्र

