UP चुनाव से पहले BJP-BSP में सेंध! 10 नेताओं ने थामा सपा का दामन, देखें पूरी लिस्ट

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपनी सियासी ताकत बढ़ाने की कोशिश तेज कर दी है। लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में BJP, BSP और अन्य दलों से जुड़े 10 नेताओं ने पार्टी का दामन थाम लिया। इनमें पूर्व विधायक भी शामिल हैं। अखिलेश यादव ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक है और इस ज्वाइनिंग से पूरब से पश्चिम तक हलचल हुई है।

BJP और BSP से आए ये नेता सपा में शामिल

समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की सूची में बदायूं के बिसौली से बीजेपी के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और मुजफ्फरनगर से बसपा के पूर्व प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व विधायक अजय कुमार ने भी सपा का दामन थामा।

पार्टी में शामिल होने वाले अन्य नेताओं के नाम हैं:

  • प्रदीप पाण्डेय
  • रामशंकर गौतम
  • रामबहादुर पासी
  • बलवीर पाल
  • सगीरा प्रवीण
  • मुरादाबाद के आदित्य शर्मा

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दारा सिंह प्रजापति के सपा में आने को पार्टी और पीडीए की लड़ाई के लिए मजबूती देने वाला कदम बताया।

अखिलेश ने चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल

कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने लखनऊ में पांच गरीब परिवारों को घरों की चाबियां भी सौंपीं। ये मकान सपा नेता मंतोष यादव की ओर से उपहार में दिए गए हैं।

Akhilesh Yadav ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने पीलीभीत में आयोग की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि आयोग ने मजबूरी में कार्रवाई की।

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग दलों के नेताओं का सपा में शामिल होना प्रदेश की राजनीति में अहम माना जा रहा है। हालांकि, इन नेताओं के आने से चुनावी समीकरणों पर कितना असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

Also Read: UP BJP की 712 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित, PM मोदी समेत बड़े नेता बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Get real time updates directly on you device, subscribe now.