Varanasi News: पद्मश्री डॉ. भोला नाथ मेमोरियल क्विज की प्रथम विजेता रहीं डॉ. मिशा जैन
Varanasi News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा में चिकित्सकों हेतु मेडिकल क्विज का आयोजन किया गया। क्विज में प्रथम पुरस्कार डॉ. मिशा जैन, द्वितीय पुरस्कार डॉ. विजय गुप्ता एवं तृतीय पुरस्कार डॉ. अंजलि गुप्ता को मिला।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि शाखा अपने चिकित्सकों को जागरूक करने तथा नवीन जानकारी हेतु यह क्विज कराती है। संस्था के मानद सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अकादमिक स्तर को बढ़ावा देने हेतु हम संकल्पित है।
संस्था के अध्यक्ष निर्वाचित एवं क्विज संयोजक प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समसामयिक एवं नवीनतम जानकारी हेतु समय समय पर संस्था अपने चिकित्सकों को अपडेट करती रहती है। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉ. रितु गर्ग तथा धन्यबाद ज्ञापन डॉ. आमीर सैम्स एवं डॉ. देवेश पांडेय ने संयुक्त रूप से दिया। इस अवसर पर डॉ. सीकेपी सिन्हा, डॉ. पीएस पांडेय, डॉ. नीतू यादव, डॉ. संजय पटेल, डॉ. एसपी यादव, डॉ. सुभाष, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. एसके सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Also Read: उज्जैन के होटल में टैंक सफाई के दौरान दम घुटने से 4 कर्मचारियों की मौत

