EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त जाएंगे जेल

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की विशाल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग पर हमला बोला। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधा निशाना साधते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल खड़े किए और इसे वोटों की चोरी का चुनाव करार दिया। राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में लंबे समय से ईवीएम में हेरफेर और वोटर लिस्ट से नाम हटाकर जनमत को बदला जा रहा है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक के उदाहरण देते हुए कहा कि इन सभी राज्यों में धांधली की गई है। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव के बाद करीब 13.5 करोड़ यानी 15 प्रतिशत वोटरों के नाम मतदाता सूची से गायब कर दिए गए, जबकि 2024 में विपक्ष और एनडीए के बीच वोट प्रतिशत का अंतर महज 3 प्रतिशत ही था।

ज्ञानेश कुमार के बिना मोदी-शाह सत्ता में नहीं आते

राहुल गांधी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे। उन्होंने इसे सामान्य चोरी न मानकर देश के नागरिकों की आजादी और अभिव्यक्ति के अधिकार पर हमला बताया और इसे देशद्रोह की श्रेणी में रखा। राहुल के अनुसार, यदि ज्ञानेश कुमार की भूमिका न होती तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृह मंत्री नहीं बनते। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस ने देश की सभी संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अपना नियंत्रण बना लिया है। राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि चुनाव में हुई गड़बड़ी के कारण ही नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार की रात की नींद उड़ी हुई है।

Also Read: भाजपा ने दिवंगत नेता को बनाया श्रम प्रकोष्ठ का सदस्य, प्रांतीय टीम की सूची पर उठे सवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.