ग्रेटर नोएडा में PNB के खिलाफ किसानों का हंगामा, बैंक के अंदर घुसे प्रदर्शनकारी, पैसे रिटर्न होना शुरू

Greater Noida PNB Bank Fraud Protest: ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों रुपये के गबन के मामले को लेकर सोमवार, 2 नवंबर को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बैंक के सामने आयोजित पंचायत के बाद प्रदर्शनकारी बैंक के अंदर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

किसान नेता बृजेश भाटी की अगुवाई में हुई पंचायत में बैंक के पीड़ित खाताधारक और समाजसेवी शामिल हुए। भाटी ने कहा कि बैंक की ओर से अभी कुछ ही लोगों के पैसे लौटाए गए हैं, जबकि बाकी खाताधारक अपनी रकम के लिए परेशान हैं। त्योहारों का समय नजदीक है और लोगों के सामने पैसों की समस्या बनी हुई है।

दोषी बैंककर्मियों पर कार्रवाई की मांग

बृजेश भाटी ने मांग की कि घोटाले में शामिल सभी बैंककर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल छोटे कर्मचारियों को कार्रवाई का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। अगर पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो किसान दिल्ली कूच करेंगे और PNB के हेड ऑफिस पर धरना देंगे।

प्रदर्शन के दौरान लोग बैंक के अंदर भी पहुंच गए और नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि खाताधारकों के पैसे लौटाने की प्रक्रिया जारी है और धीरे-धीरे रकम वापस आ रही है।

पुलिस के मुताबिक, अब तक 16 लोगों के पैसे वापस किए जा चुके हैं। बैंक प्रबंधन ने खाताधारकों को ब्याज सहित पूरी रकम लौटाने का भरोसा दिया है। वहीं, पूरे मामले की जांच सीबीआई (CBI) कर रही है।

Also Read: गोरखपुर की शिक्षिका की हत्या कर देवरिया में फेंका शव, स्कूल मैनेजर हिरासत में

Get real time updates directly on you device, subscribe now.