आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान मुरसु का तांडव, 5 राज्यों में हाई अलर्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय क्षेत्र ओंगोल के समीप चक्रवाती तूफान मुरसु का लैंडफॉल प्रक्रिया जारी है। तूफान के भीषण प्रभाव से चिराला समेत आसपास के इलाकों में 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं और मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग चक्रवात की गति और लैंडफॉल की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। तूफान के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और पुडुचेरी समेत 5 राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

तटीय क्षेत्रों में स्कूल बंद

आपदा प्रबंधन के तहत प्रशासन ने तटीय इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। तटीय क्षेत्रों में एहतियातन सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। अब तक 19 उड़ानों को रद्द किया जा चुका है, जबकि आपात स्थिति से निपटने के लिए 5 प्रभावित राज्यों में NDRF की 37 टीमें तैनात की गई हैं। तूफान के तट से टकराने के बाद पुडुचेरी में भी भारी बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चक्रवात के पूरी तरह से तटीय सीमा को पार कर जाने के बाद ही बारिश की तीव्रता में कमी आएगी।

Also Read: नेपाल के सोलुखुम्बु में लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.