UPPSC ने निकाली 25 पदों पर नई भर्ती, 4 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें योग्यता और उम्र

UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की भर्ती के बाद 25 अन्य पदों पर भी आवेदन मांगे हैं। इस नई भर्ती में सहायक वास्तुविद नियोजक, क्रीड़ाधिकारी और प्रोग्रामर श्रेणी-2 के पद शामिल हैं।

आयोग के विज्ञापन संख्या ए-5/ई-1/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आवेदन में सुधार और शुल्क से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए 11 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

तीन तरह के पदों पर होगी भर्ती, जानें कितनी हैं रिक्तियां

UPPSC की नई भर्ती में कुल 25 पद भरे जाएंगे। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • सहायक वास्तुविद नियोजक परीक्षा-2026: 8 पद
  • क्रीड़ाधिकारी परीक्षा-2026: 16 पद
  • प्रोग्रामर श्रेणी-2 परीक्षा-2026: 1 पद

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। सामान्य अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1986 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 साल रखी गई है। इस श्रेणी के उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1971 से पहले का नहीं होना चाहिए। उत्तर प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट और आरक्षण का लाभ मिलेगा।

महत्वपूर्ण तारीखें:

प्रक्रिया तारीख
विस्तृत विज्ञापन जारी 4 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 4 नवंबर 2026
शुल्क जमा करने और आवेदन की अंतिम तारीख 4 दिसंबर 2026
आवेदन में संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तारीख 11 दिसंबर 2026

RO-ARO समेत 501 पदों की भर्ती के लिए भी आवेदन जारी

UPPSC ने सामान्य और विशेष भर्ती परीक्षा-2026 के तहत कुल 501 पदों पर भी आवेदन मांगे हैं। इसमें समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और मैनेजर समेत कई पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2026 है।

पदों का विभागवार ब्योरा इस प्रकार है:

समीक्षा अधिकारी (RO): कुल 162 पद

  • उत्तर प्रदेश सचिवालय: 122 पद
  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग: 3 पद
  • राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश: 6 पद
  • यूपी सचिवालय (अकाउंट्स): 31 पद

सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO): कुल 329 पद

  • उत्तर प्रदेश सचिवालय: 261 पद
  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग: 21 पद
  • राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश: 2 पद
  • महाधिवक्ता कार्यालय, उत्तर प्रदेश: 45 पद

सहायक समीक्षा अधिकारी (विशेष भर्ती): 6 पद

– उत्तर प्रदेश सचिवालय: 6 पद

इसके अलावा आयोग में मैनेजर, केयरटेकर, रिसेप्शनिस्ट और स्टोर कीपर के एक-एक पद पर भी भर्ती होगी।

RO-ARO भर्ती के लिए योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया

समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के सामान्य पदों के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ कंप्यूटर में ‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र या समकक्ष योग्यता जरूरी है। हिंदी टाइपिंग की गति कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

अकाउंट्स के पदों के लिए कॉमर्स में स्नातक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। कंप्यूटर एप्लीकेशन में ‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र और देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का ज्ञान भी जरूरी है।

अन्य पदों की योग्यता इस प्रकार है:

  • मैनेजर (UPPSC): स्नातक की डिग्री जरूरी है। होटल मैनेजमेंट में तीन साल का डिप्लोमा करने वालों को वरीयता मिलेगी।
  • केयरटेकर (UPPSC): स्नातक होना जरूरी है। कुक, बेकरी, टेबल-लेइंग, फ्लावर-अरेंजमेंट या संबंधित विषय में एक साल का कोर्स करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
  • रिसेप्शनिस्ट (UPPSC): स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। स्नातक स्तर पर इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी साहित्य, एंथ्रोपोलॉजी या वास्तुकला में से कोई एक विषय होना चाहिए। हिंदी का अच्छा ज्ञान भी जरूरी है।
  • स्टोर कीपर (UPPSC): स्नातक की डिग्री जरूरी है। कॉमर्स से स्नातक और स्टोर के रखरखाव का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

मैनेजर और केयरटेकर के पदों पर बागवानी और अकाउंट्स से जुड़े नियमों की जानकारी रखने वाले उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता मिलेगी। इसके साथ माली, चौकीदार, चपरासी, अटेंडेंट, सफाईकर्मी और ड्राइवरों जैसे कर्मचारियों की देखरेख तथा प्रशासनिक काम का अनुभव रखने वालों को भी वरीयता दी जाएगी।

वेतनमान: पद के अनुसार पे लेवल-05 के तहत 29,200 से 64,700 रुपये और पे लेवल-08 के तहत 47,600 से 1,51,100 रुपये तक वेतन मिलेगा।

आयु सीमा: इन पदों के लिए अभ्यर्थी की उम्र 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में 5 साल और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 15 साल की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 125 रुपये
  • उत्तर प्रदेश के एससी/एसटी और भूतपूर्व सैनिक: 65 रुपये
  • दिव्यांग अभ्यर्थी: 25 रुपये

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

ऐसे करें RO-ARO भर्ती के लिए आवेदन

अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  1. वेबसाइट के होमपेज पर Notifications/Advertisements सेक्शन में जाएं।
  2. यहां All Notifications/Advertisements पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर SAMIKSHA ADHIKARI/SAHAYAK SAMIKSHA ADHIKARI के सामने View Advertisement पर क्लिक करें।
  4. अगले पेज पर हिंदी और अंग्रेजी में नोटिफिकेशन के लिंक मिलेंगे। विज्ञापन डाउनलोड करके अपनी योग्यता और अन्य शर्तें जांच लें।
  5. आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर लौटें और Apply पर क्लिक करें।
  6. भर्ती की जानकारी पढ़ने के बाद Authenticate with OTR विकल्प चुनें।
  7. इसके बाद Authenticate with OTR Server पर क्लिक करें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है, ताकि योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की शर्तों को लेकर कोई गलती न हो।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.