Bareilly News: तमंचे के साथ शातिर अपराधी जाहिद गिरफ्तार

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की हाफिजगंज थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 5 नवंबर 2026 की रात फैज्जुलापुर नहर पुलिया (सैंथल रोड) के पास से अभियुक्त जाहिद को अवैध असलहे के साथ दबोच लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान जाहिद (पुत्र मेंहदी खां) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम रहपुरा, थाना फरीदपुर, जिला बरेली का रहने वाला है और वर्तमान में हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मेवाती (कस्तूरबा गांधी स्कूल के पीछे) में रह रहा था। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाफिजगंज में अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: Shravasti News: जाली भारतीय मुद्रा छापने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 1.74 लाख के नकली नोट बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.