लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार की बेटी ने गुजरात में लहराया परचम, CBSE हाईस्कूल में 98% अंक पाकर किया टॉप

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार गणेश जी वर्मा की सुपुत्री आराध्या सोनी (एंजेल) ने सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। आराध्या ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गुजरात के महिसागर (लुनावाड़ा) जिले में टॉप कर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

जज बनकर न्याय सेवा में जाने का है लक्ष्य

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आराध्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है। फोन पर हुई बातचीत में आराध्या ने भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए बताया कि उसका सपना न्यायाधीश (Judge) बनकर देश की न्यायिक सेवा में योगदान देना है।

शिक्षा और परिवार का पृष्ठभूमि

आराध्या की शुरुआती शिक्षा केंद्रीय विद्यालय लखनऊ में हुई है। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि काफी शिक्षित और प्रतिष्ठित है।

पिता: गणेश जी वर्मा, लखनऊ के वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं।

माता: पूजा वर्मा (गोल्डी वर्मा), गुजरात के एकलव्य मॉडल इंटरनेशनल कॉलेज में हिंदी की प्रोफेसर हैं।

बहन: छोटी बहन (आराध्या) उसी स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है।

दादा-दादी: शिव जी वर्मा और दादी बिंदु वर्मा का आशीर्वाद आराध्या की सफलता की नींव रहा है।

मऊ जनपद में खुशी की लहर

आराध्या की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गृह जनपद मऊ (रतनपुरा) में हर्ष का माहौल है। सफलता की खबर मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। वेदांता स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा शुक्ला सहित शिक्षकों ने आराध्या का हौसला बढ़ाया।

बधाई देने वालों में प्रमुख

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, प्रेम कुमार गोंड, ग्राम प्रधान जय किशोर उर्फ टुनटुन गुप्ता, अश्वनी जायसवाल, मुक्तेश्वर पाराशर, मुकेश वर्मा, राकेश वर्मा, मुकुल वर्मा, पंकज वर्मा, बीडीसी सदस्य अरविंद कुमार, राजू सिंह सनातनी, आनंद गुप्ता और रंजन वर्मा आदि ने आराध्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Also Read: Lakhimpur Kheri: सिंगाही नगर पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक शशांक वर्मा ने दी बधाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.