राघव चड्ढा को केंद्र ने दी सिक्योरिटी, तो AAP के भीतर तेज हुए बगावत के सुर

Sandesh Wahak Digital Desk: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। जहां एक ओर पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। इसके बाद पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा को दी गई सुरक्षा वापस ले ली है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने आप नेता को Z सिक्योरिटी प्रदान कर दी है।

केंद्र ने सुरक्षा बढ़ाई, दिल्ली-पंजाब में तैनात होंगे अर्धसैनिक बल

गृह मंत्रालय ने खुफिया ब्यूरो (IB) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर राघव चड्ढा को Z श्रेणी की सुरक्षा दी है। अब दिल्ली और पंजाब में उनकी सुरक्षा का जिम्मा अर्धसैनिक बलों के पास होगा। सूत्रों के अनुसार, चड्ढा को मिल रही सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

AAP का तीखा हमला: ‘संसद में पंजाब के मुद्दों पर साधी चुप्पी’

सुरक्षा मिलने के बीच पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा को दी गई Z प्लस सुरक्षा वापस ले ली है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि चड्ढा ने संसद में ग्रामीण विकास निधि (RDF) के ₹8,500 करोड़ और जीएसटी मुआवजे से जुड़े ₹60,000 करोड़ के नुकसान जैसे अहम मुद्दों पर आवाज नहीं उठाई। राज्य आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कुलदीप सिंह ढींगरा ने संयुक्त बयान में कहा कि राघव चड्ढा की निष्क्रियता पार्टी के सिद्धांतों के विरुद्ध है।

राघव चड्ढा का पलटवार: ‘घायल हूं, इसीलिए घातक हूं’

पार्टी द्वारा उपनेता पद से हटाए जाने और आरोपों पर राघव चड्ढा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा “मेरे खिलाफ एक सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। जब भी विपक्ष ने वॉकआउट किया, मैं साथ रहा। संसद के CCTV फुटेज इसकी गवाही देंगे।”

एक फिल्मी संवाद का सहारा लेते हुए चड्ढा ने विरोधियों को चेतावनी दी— “घायल हूं, इसीलिए घातक हूं।” उन्होंने साफ किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने वाले प्रस्ताव पर आप के किसी नेता के साइन न करने वाली बात भी गलत प्रचार का हिस्सा है।

Also Read: Lakhimpur Kheri: बांकेगंज के बाद अब भीरा में बढ़ा तनाव, दो पक्षों के बीच विवाद, फोर्स तैनात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.