Bareilly News: शीशगढ़ में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। शनिवार तड़के हुई एक मुठभेड़ में पुलिस ने दो शातिर तस्करों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

3 अप्रैल की घटना का हुआ खुलासा

विगत 03 अप्रैल 2026 को ग्राम बरगवा निवासी ओमकार ने सूचना दी थी कि किच्छा नदी के पास अज्ञात लोगों ने गौवंशीय पशु का वध कर उसके अवशेष फेंक दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 84/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सुबह 5 बजे पनवड़िया पुल पर हुई मुठभेड़

आज सुबह करीब 05:00 बजे थाना प्रभारी शीशगढ़ पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। पनवड़िया पुल के पास पुलिस टीम का सामना तीन संदिग्धों से हुआ। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें दो अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

अब्दुल रहमान: (उम्र 35 वर्ष) पुत्र बाबू, निवासी धोराटांडा, थाना भोजीपुरा, बरेली।

दानिश कुरैशी: पुत्र यासीन कुरैशी, निवासी कस्बा धोराटांडा, थाना भोजीपुरा, बरेली।

तीसरा अभियुक्त फरार: मौके से आरिफ (निवासी किच्छा) घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग की जा रही है।

बरामदगी का ब्यौरा

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे और प्रतिबंधित उपकरण बरामद किए हैं।

असलहे: 02 तमंचे (.315 बोर), 04 खोखा कारतूस और 03 जिंदा कारतूस।

नगदी: कुल 2810/- रुपये नगद।

उपकरण: गोकशी में प्रयुक्त होने वाले तेज धारदार औजार।

विधिक कार्यवाही जारी

मुठभेड़ में घायल दोनों तस्करों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में नया अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Also Read: नागरिकता से पहले सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट में कैसे, कोर्ट ने दिया एक हफ्ते में जवाब देने का आदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.