Bigg Boss 20 का इंतजार खत्म, सलमान खान ने किया प्रीमियर डेट का ऐलान, जानें कब और कहां देखें शो

Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। मेकर्स ने शो का ऑफिशियल प्रोमो जारी कर दिया है और इसके साथ ही प्रीमियर की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। यह शो 6 सितंबर 2026 से शुरू होगा। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकेंगे।

सलमान खान का दिखा ‘करण अर्जुन’ अवतार

रिलीज किए गए प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान अपने चर्चित फिल्म ‘करण अर्जुन’ के लुक में नजर आए। घोड़े के साथ दमदार एंट्री करते हुए उन्होंने कहा, “जो करण अर्जुन में हुआ, वो दोबारा होगा… तथास्तु!”

सलमान खान ने शो को लेकर कहा कि हर सीजन नए गेम और नए ट्विस्ट लेकर आता है, लेकिन इस बार दर्शकों को ऐसे सरप्राइज देखने को मिलेंगे, जो पिछले सभी सीजन से अलग होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रोमो में ही पहले ट्विस्ट का इशारा दिया जा चुका है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होंगे।

छह भाषाओं में लॉन्च होगा ‘बिग बॉस

इस बार ‘बिग बॉस’ भारत में एक साथ छह भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा। हिंदी संस्करण को सलमान खान होस्ट करेंगे। तमिल में विजय सेतुपति, तेलुगू में नागार्जुन, कन्नड़ में किच्चा सुदीपा और मलयालम में मोहनलाल शो की कमान संभालेंगे। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली पहली बार बंगाली संस्करण को होस्ट करते नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन के लिए जन्नत जुबैर, ऊर्फी जावेद, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), अंजलि अरोड़ा, कुशल तंवर (गुल्लू), रुरु ठाकुर, सैंटी शर्मा और रिधिमा गुप्ता से संपर्क किया गया है। हालांकि, अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

Also Read: अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.