BJP ने 36 राज्यों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों का किया ऐलान, चुनाव वाले राज्यों पर विशेष फोकस

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के उद्देश्य से 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इस घोषणा में उन पांच राज्यों को प्राथमिकता दी गई है, जहाँ आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव आयोजित होने वाले हैं। संगठन ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, राम माधव को उत्तराखंड और सतीश पूनिया को पंजाब में प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही 33 अन्य राज्यों के लिए भी दायित्व तय कर दिए गए हैं।

बीजेपी राज्य प्रभारी एवं सह-प्रभारी सूची

अंडमान-निकोबार: प्रभारी- जय प्रकाश

अरुणाचल प्रदेश: प्रभारी- डॉ. देवेश कुमार

आंध्र प्रदेश: प्रभारी- डॉ. अरविंद भदौरिया, सह-प्रभारी- वनथी श्रीनिवासन

असम: प्रभारी- मंगल पांडे, सह-प्रभारी- फांग्नोन कोन्याक और मनोज टिग्गा

बिहार: प्रभारी- हरीश द्विवेद्वी, सह-प्रभारी- संगीता यादव और रोहन गुप्ता

चंडीगढ़: प्रभारी- महेंद्र पांडे

छत्तीसगढ़: प्रभारी- स्मृति ईरानी, सह-प्रभारी- सिद्धार्थ शंभू

दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव: प्रभारी- वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी

दिल्ली: प्रभारी- विनय सहस्त्रबुद्धे, सह-प्रभारी- जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोश

गोवा: प्रभारी- भारती प्रवीण पवार, सह-प्रभारी- अनिल एंटनी

गुजरात: प्रभारी- तरुण चुघ, सह-प्रभारी- अजय महावर और गोमती साई

हरियाणा: प्रभारी- स्मृति ईरानी, सह-प्रभारी- डॉ. भोला सिंह

हिमाचल प्रदेश: प्रभारी- श्रीकांत शर्मा, सह-प्रभारी- दर्शाना सिंह

जम्मू-कश्मीर: प्रभारी- सतीश पूनिया, सह-प्रभारी- रीना कश्यप

झारखंड: प्रभारी- गजेंद्र पटेल, सह-प्रभारी- निवेदिता सिंह

कर्नाटक: प्रभारी- हरीश द्विवेद्वी, सह-प्रभारी- कसम वेंकटेश्वरलू

केरलम: प्रभारी- एम. नागराजा, सह-प्रभारी- एम. वेंकटेशन

लद्दाख: प्रभारी- राजकुमार भाटिया

लक्षद्वीप: प्रभारी- जॉर्ज कुरियन

Also Read: मेघालय में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा, UDP के 8 विधायक आए साथ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.