बंगाल में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री कौन? 9 मई को होगा ऐतिहासिक शपथ ग्रहण

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस के किले को ध्वस्त कर 206 सीटों पर कब्जा करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब सरकार गठन की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बड़ा अपडेट देते हुए घोषणा की है कि राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 9 मई को आयोजित किया जाएगा।

समिक भट्टाचार्य ने जीत के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल करना नहीं है, बल्कि उस राजनीतिक और सामाजिक दबाव वाले माहौल को बदलना है जो पिछले कई वर्षों से बंगाल में बना हुआ था। उन्होंने ‘डबल इंजन सरकार’ पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी का घोषणापत्र प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है, जिसके हर वादे को केंद्र और राज्य मिलकर पूरा करेंगे।

प्रवासी मजदूरों और ‘ग्लोबल’ बंगालियों का आभार

भाजपा अध्यक्ष ने उन हजारों प्रवासी मजदूरों की तारीफ की जिन्होंने अपनी जेब से पैसे खर्च कर लंबी यात्राएं कीं और वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा, “टोरंटो, डलास, सिलिकॉन वैली और जर्मनी जैसे देशों से भी लोग सिर्फ बंगाल को बदलने के लिए वोट देने आए। यह जीत उन सभी के संघर्षों का परिणाम है।”

टूटे वोटिंग के सारे रिकॉर्ड

चुनाव आयोग के आंकड़ों ने भी इस चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया है।

पहला चरण: 93.19% मतदान

दूसरा चरण: 92.67% मतदान

कुल औसत: 92.93%, जो देश के किसी भी राज्य में मतदान का एक नया नेशनल रिकॉर्ड है।

TMC का ‘क्लीन स्वीप’ और BJP का उदय

4 मई को आए चुनावी नतीजों ने सबको चौंका दिया है। 294 सीटों वाली विधानसभा में।

भाजपा: 206 सीटें (प्रचंड बहुमत)

तृणमूल कांग्रेस (TMC): मात्र 80 सीटें (2021 में 215 सीटें थीं)

अन्य: 08 सीटें

कौन होगा बंगाल का ‘बॉस’?

9 मई की तारीख तय होने के साथ ही अब गलियारों में चर्चा इस बात की है कि भाजपा किस चेहरे पर दांव लगाएगी। क्या दिल्ली से किसी कद्दावर नेता को भेजा जाएगा या बंगाल के ही किसी स्थानीय दिग्गज को कमान सौंपी जाएगी? इस सवाल का जवाब आने वाले 48 घंटों में दिल्ली दरबार से मिलने की उम्मीद है।

Also Read: Thalapathy Vijay: पहली फिल्म में जिनके लिए बने हीरो, आज उसी परिवार की पार्टी को चुनाव में दी शिकस्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.