Amroha News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर
Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद पुलिस और प्रशासन ने कठोर कदम उठाया है। आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए, उसके अवैध रूप से निर्मित मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।
#UPPOLICE ने किया अब तक का सबसे तेज बुलडोजर एक्शन…
घटना के मात्र 4 घंटे में चला आरोपी के घर पर बुलडोजर…
अमरोहा पुलिस का Buldozer एक्शन…..
8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले
आरोपी फरमान के घर पर चला बुलडोजर,पूरा जमीदोंज किया गया…आरोपी फरमान चल रहा है फरार..
— UP POLICE NEWS (@UPPOLICE_NEWS5) June 8, 2026
आधी रात को चलाया गया बुलडोजर
अमरोहा के एक गाँव में 8 वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी फरमान नाम का युवक है, जो भैंसा बुग्गी चलाकर अपनी गुजरात करता था। पीड़िता दूसरी कक्षा की छात्रा है। वारदात के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ी होने के कारण तनाव फैलने की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे।
राजस्व विभाग की जाँच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी का घर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से खड़ा था, जिसके बाद देर रात प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसे ज़मींदोज कर दिया। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव और डीएम नितिन गौड़ ने मौके का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अब तक आरोपी फरार है, और उसके खिलाफ दुष्कर्म तथा एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

