सिद्धार्थनगर में जल संरक्षण की अनूठी पहल, अधिशासी अधिकारी अजय सिंह की मौजूदगी में नागरिकों ने ली जल शपथ

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को गति देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के सभागार में अधिशासी अधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में उपस्थित लोगों को ‘जल शपथ’ दिलाई गई।

पानी की हर बूंद सहेजने का संकल्प

समारोह के दौरान अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने पानी की बर्बादी रोकने, इसका विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने तथा बारिश के पानी को सहेजने के लिए कैच द रेन अभियान में बढ़-चढ़कर योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।

अधिशासी अधिकारी अजय सिंह की मौजूदगी में नागरिकों ने ली जल शपथ

जल बिना जग का कोई अस्तित्व नहीं

संदेश वाहक न्यूज से विशेष बातचीत करते हुए अधिशासी अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि जल प्रकृति का दिया हुआ अत्यंत दुर्लभ और अनमोल उपहार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘जल ही जीवन है’ और बिना पानी के इस दुनिया के अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसी सोच के साथ आज सभी नागरिकों ने जल स्रोतों के संरक्षण का नैतिक वचन दिया है।

उन्होंने आगे बताया कि शपथ ग्रहण करने वाले सभी लोगों ने न केवल खुद पानी बचाने का वादा किया, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके प्रति जागरूक करने का जिम्मा उठाया है। अधिकारियों ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरक्षण अति आवश्यक है और इसमें हर एक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: UP के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, अखिलेश यादव और सतीश महाना समेत दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.